भीलवाड़ा के आर.के. कॉलोनी वार्ड संख्या 33 के बाशिंदे लचर यातायात व्यवस्था से परेशान

भीलवाड़ा । शहर की आर.के. कॉलोनी, वार्ड संख्या 33 में बदहाल यातायात व्यवस्था स्थानीय निवासियों और व्यापारियों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है। सड़क पर अवैध अतिक्रमण तथा बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के कारण आए दिन लंबा जाम लग जाता है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, क्षेत्र के व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। परिणामस्वरूप समस्या दिन-प्रतिदिन और गंभीर होती जा रही है। वार्ड संख्या 33 के निवासी एवं व्यापारी ने प्रशासन से मांग की हैं कि सड़क को सुगम और सुरक्षित आवागमन के लिए तत्काल अवैध अतिक्रमण हटाया जाए तथा सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों के विरुद्ध नियमित और प्रभावी कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो यातायात व्यवस्था और अधिक बिगड़ सकती है तथा किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता। प्रशासन से मांग है कि सड़क पर ‘नो-पार्किंग’ के बोर्ड लगाना, सफेद पट्टी (मार्किंग) खींचना और व्यस्त समय में यातायात कर्मी की तैनाती की जाए।