मांडलगढ़ (स्मार्ट हलचल/महावीर सेन)
क्षेत्र के गेणोली स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में शनिवार को विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल रहे।
गाजे-बाजे और घुड़सवारी के साथ भव्य अगवानी
समारोह के दौरान ग्रामीणों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने विधायक गोपाल खंडेलवाल का गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और घुड़सवारी के साथ जोरदार स्वागत किया। ग्रामीण नाचते-झूमते हुए विधायक की अगवानी करते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे, जिससे पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
‘सड़क, शिक्षा और जनसुविधाओं का हो रहा निरंतर विस्तार’
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक गोपाल खंडेलवाल ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, शिक्षा और सामुदायिक सुविधाओं के विकास के लिए लगातार ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। आमजन की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही उनकी पहली प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भाजपा विधानसभा संयोजक अनिल पारीक, पूर्व चेयरमैन संजय डांगी, भाजपा नेता मनोज सनाढ्य, भाजपा मंडल अध्यक्ष ब्रजमोहन शर्मा, समाजसेवी लादू माली, भूरा लाल माली, मुकेश मीणा, शक्ति केंद्र संयोजक सांवरलाल मीणा, शंकर लाल माली, संतोष सुखवाल, नंद लाल दरोगा, भवानीशंकर माली, जगदीश मीणा, मोहनपुरा प्रशासक रामस्वरूप तेली, कैलाश तेली, ग्राम विकास अधिकारी मुकुल ऐरन, कनिष्ठ सहायक मुकेश जोशी, प्रधानाचार्य संजय जोशी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
