शौंच के लिए गई 11 वर्षीय मासूम से छेड़छाड़ शोर मचाने पर चप्पल तौंलिया छोड़ भागा आरोपी मुकदमा दर्ज

खखरेरू /स्मार्ट हलचल|फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार शाम मानवीय संवेदनाओं को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है खेत की तरफ शौंच के लिए जा रही 11 वर्षीय नाबालिक किशोरी को गांव का रहने वाला एक युवक हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया किशोरी के शोर मचाने के कारण आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका और मौके पर अपने चप्पल और तौलिया छोड़कर रफ्फू चक्कर हो गया पीडिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पास्को एक्ट समेत गंभीर धाराओं के मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पीडिता के पिता ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उनकी 11 वर्षीय पुत्री शनिवार शाम लगभग 7:00 घर से खेतों की तरफ शौंच क्रिया के लिए जा रही थी रास्ते में गांव के ही रघुराज का 25 वर्षीय पुत्र हरिश्चंद्र ने मासूम को अकेला देखकर दबोच लिया आरोपी ने जबरन किशोरी का हाथ पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें वह छेड़छाड़ करने लगा अचानक हुए इस हमले से मासूम सहम गई लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और शोर मचाना शुरू कर दिया किशोरी की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े तभी आरोपी हरिश्चंद्र हड़बड़ाहट में अपनी चप्पल और तौलिया मौके पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकला।

घटना के संबंध में थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध संगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।