(हरिप्रसाद शर्मा)
पुष्कर/ अजमेर/स्मार्ट हलचल|पुष्कर के युवा,छात्र नेता व एनएसयूआई अध्यक्ष मधुसूदन पाराशर के नेतृत्व मे दोहरा विजय उत्सव पुष्कर सरोवर का दुग्धाभिषेक कर व कांग्रेस कार्यालय पर एक दूसरे को बधाई प्रेषित कर मिठाई बांटकर मनाया गया।
पाराशर ने बताया कि प्रथम तो युवा छात्रों के प्रोटेस्ट व विपक्ष के नेताओ खास कर राहुल गाँधी द्वारा किये गए ।सड़क से लेकर संसद तक के संघर्ष के बाद शिक्षा मंत्री का इस्तीफे व दूसरा कारगिल विजय दिवस के रूप मे,इस अवसर पर पाराशर ने कहा कि हमारी सेना के शौर्य, पराक्रम और बलिदान को याद करने का दिन है। हमारे जांबाजों ने अत्यंत कठिन और दुर्गम परिस्थितियों का सामना करते हुए, जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा की और हिमालय की ऊंची चोटियों पर तिरंगा फहराया।
देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी वीर जवानों को सादर नमन कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश हमेशा हमारे वीर शहीदों का ऋणी रहेगा।
इस अवसर पर मधुसूदन पाराशर, वरिष्ठ,कांग्रेस नेता बेनिगोपाल मंत्री,हेमंत गुर्जर, भावेश पाराशर,मानव सेन,विनोद कुमार ,शनी नायक, महेश नायक, गोपाल मेघवंशी,रमेश,पंकज आदि युवा उपस्थित थे।
