धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कोटा में कांग्रेस का कैंडल मार्च बना विजय जुलूस, छात्रों के संघर्ष की जीत बताई आतोशबाजी कर जताई ख़ुशी

कोटा:स्मार्ट हलचल|राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह जी डोटासरा के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी कोटा देहात एवं सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग जिलाध्यक्ष श्री गजराज सिंह के नेतृत्व में शनिवार रात्रि महावीर नगर third पॉवर हाउस से घटोत्कच सर्किल तक आयोजित प्रस्तावित कैंडल मार्च एवं सत्याग्रह, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद *विजय जुलूस* में परिवर्तित हो गया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे छात्रों और युवाओं के संघर्ष की जीत बताते हुए विजय जुलूस आतिशबाजी करते हुए हाथों में तिरंगे झंडे, मशाल लिए एवं बैनर लेकर जोरदार नारेबाजी के साथ ढोल नगाड़े के साथ आतिशबाजी करते हुए विजय जुलूस निकाला। इस दौरान शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली तथा छात्रों के भविष्य की सुरक्षा की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी एकजुटता प्रदर्शित करी! इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि NEET एवं CBSE परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में देशभर में छात्रों और युवाओं द्वारा उठाई गई आवाज़ तथा कांग्रेस के नेता राहुल गांधी जी के निरंतर सडक से संसद तक संघर्ष के परिणामस्वरूप यह फैसला सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह छात्रों के अधिकारों और लोकतांत्रिक संघर्ष की महत्वपूर्ण जीत है। और इसी के साथ-साथ विद्वान साइंटिस्ट सोनम वांगचुक के संघर्ष को भी सलाम किया इन युवाओं के लिए 28 दिन तक अनशन पर थे और जिला अध्यक्ष जी ने बताया कि यह लड़ाई यंही खत्म नहीं होगी इसी जीत से सीख लेकर अब किसान मजदूर शोषित वंचित लोग भी संघर्ष करेंगे और इस सरकार को अपनी मांगे मंगवा कर रहेंगे
कार्यक्रम में सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्री विक्रम स्वामी मुख्य वक्ता रहे, कार्यक्रम में मुख्य रूप से पीसीसी सचिव क्रांति तिवारी,जिला परिषद सदस्य संभव वर्मा,लालचंद सैनी,मदन मोहन नगर,चंद्रशेखर चौधरी,राजेंद्र रेगर,यादराम मेघवाल एनएसयूआई जिला अध्यक्ष निरंजन योगी, एससी कांग्रेस देहात अध्यक्ष परसराम बैरवा ,धन्नालाल मेघवाल,महावीर नायक,अरविंद सिंह मंडल अध्यक्ष चेतन सोलंकी अशोक अखंड,रामस्वरूप मालव,सुनील पुंडरीवाल,गिर्राज लोदवाल, सुमित गुर्जर, देवलाल गुर्जर,हेमंत रेगर, कमलेश रेगर, मेघराज, रामराज यादव, भुनेश तिवारी,सत्यनारायण एडवोकेट, राजाराम मेरोठा,राजेंद्र पलसानिया रामसरूप मीणा, रवि बघेरवाल, उदयभान सिंह जोलपा आदि काँग्रेस नेता उपस्थित रहे!