जे पी शर्मा
बनेड़ा – राजस्थान कानूनगो एवं पटवार संघ द्वारा कोटडी तहसील के पटवारी हरदेव बैरवा को कोयला भट्टि कांड में सेवा से बर्खास्त करने के विरोध मे उपखण्ड क्षेत्र के गिरदावरो और पटवारियों ने उपखण्ड कार्यालय में नारेबाजी करते हुए धरना दिया। जिला कलेक्टर भीलवाड़ा द्वारा पटवारी हरदेव बैरवा के खिलाफ लिए गए एकतरफा राजकीय सेवा से पदच्युति’ (dismissed from service) के निर्णय के विरोध में गिरदावर (कानूनगो) और पटवारीयो द्वारा पटवारी हरदेव बैरवा की सेवा से पदच्युति का रिव्यू (पुनरावलोकन) कर उन्हें अविलंब पुनः बहाल करने की मांग को लेकर के दोनों संघ के आव्हान पर सोमवार को
उपशाखा स्तर पर उपखंड अधिकारी के माध्यम से जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान गिरदावर लक्ष्मण सिंह शेखावत. शिवकुमार सोनी, पारसमल लक्षकार , कैलाश चंद्र तेली, परमेश्वरी जाट, पटवारी वजीर खान, जेठुसिंह, अशोक कुमार बेरवा, आसाराम मीणा फूलचंद, अक्षय कुमार, अजीत सिंह, अजय चौहान गोविंद सिंह, गिरधारी सिंह, मूलचंद, सरिता शेखावत, सुमन मीणा और नेमीचंद आदि जने थे।
