पुनित चपलोत
भीलवाड़ा // हरिद्वार में आयोजित जीतो लेडीज़ विंग की राष्ट्रीय समीक्षा बैठक ‘समीक्षा-2026’ में भीलवाड़ा विंग को चार राष्ट्रीय अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
खेल गतिविधियों के लिए विंग को स्पोर्ट्स एप्रिसिएशन अवॉर्ड तथा महिला आत्मनिर्भरता से संबंधित कार्यों के लिए आत्मनिर्भर एप्रिसिएशन अवॉर्ड प्रदान किया गया।
‘उत्सव शक्ति का-मौन से मुखर तक का – पहचान’ अभियान में नेतृत्व के लिए चेयरपर्सन नीता बाबेल को सीपी रिकॉग्नाइजिंग अवॉर्ड और अभियान के संचालन एवं समन्वय के लिए चीफ सेक्रेटरी अर्चना पटौदी को सीएस रिकॉग्नाइजिंग अवॉर्ड मिला।
ये अवॉर्ड एपेक्स जीतो लेडीज़ विंग की चेयरपर्सन शीतल दुग्गड़ एवं डायरेक्टर इंचार्ज सोनाली दुग्गड़ ने प्रदान किए। इस दौरान राजस्थान कन्वीनर सरिता लोढ़ा, एपेक्स जेएलडब्ल्यू सचिव सरिता भूतोरिया, शशि मांडोत, कोषाध्यक्ष कविता जैन एवं मेंटोर मीनल खोना उपस्थित रहीं।
चेयरपर्सन नीता बाबेल ने चारों राष्ट्रीय अवॉर्ड को भीलवाड़ा चैप्टर के मार्गदर्शन,विंग की कार्यकारिणी, कन्वीनर्स एवं सदस्यों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम बताया।
