ग्रामीणों ने नाले व नालियों की सफाई को लेकर विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
भीलवाड़ा / रायपुर। पंचायत समिति के राजस्व ग्राम सुरास के ग्रामीणों ने नाले व नालियों के बंद होने के कारण बारिश के पानी का रोड पर भराव हो जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने साफ सफाई करवाने के लिए पंचायत समिति के विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा । सुरास भाजपा के बूथ अध्यक्ष कवि दिलखुश राव ने बताया कि ग्रामवासियों ने वर्षो की उपरोक्त समस्या को लेकर कई बार सरपंच व ग्राम विकास अधिकारी को इस संबंध में शिकायत कर समाधान का आग्रह किया लेकिन अभी तक भी कोई कार्यवाही नही की गई । वर्तमान मे वर्षा ऋतु के कारण गंदे पानी की उचित निकासी नही होने के कारण मौसमी बीमारियां फैलने का भी खतरा है । ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन मे गाँव के अत्यधिक पानी भराव होने वाले दो रास्तों पर सी सी रोड़ निर्माण करवाए जाने एवं सार्वजनिक पानी की टंकी के आसपास भी सफाई करवाए जाने का आग्रह किया । इस दौरान भाजपा शक्ति केंद्र संयोजक घनश्याम कुमावत, जगन्नाथ मांगीलाल शंकर कुमावत सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे ।
