मांडलगढ़।।स्मार्ट हलचल|उपखण्ड क्षेत्र की बलदरखा ग्राम पंचायत सर्किल में समाज सेवा एवं शिक्षा के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करते हुए श्री शुभम जीनगर (पुत्र श्री कन्हैया लाल जीनगर), व्याख्याता, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मोटरों का खेड़ा ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय, गौतम नगर, ग्राम पंचायत बलदरखा में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को विद्यालय बैग एवं स्टेशनरी सामग्री वितरित की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डॉ. बनवारी लाल जीनगर उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य एवं पीईईओ श्री सत्य प्रकाश खटीक, आर.पी. श्री राजकुमार नायक, प्रधानाध्यापक श्री रामकुमार धोबी (रा.रा.उ.प्रा.वि. फलासिया), श्रीमती सुमन जीनगर (अध्यापिका, करणपुरा), प्रधानाध्यापक श्री ओमप्रकाश आमेटा, श्री देबी सिंह राणावत (अध्यापक) सहित एसएमसी गौतम नगर के सभी सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे….
बैग एवं स्टेशनरी सामग्री प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। उपस्थित अतिथियों ने श्री शुभम जीनगर की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि जन्मदिवस जैसे विशेष अवसरों को समाजहित एवं शिक्षा के उत्थान के कार्यों से जोड़ना प्रेरणादायी संदेश देता है।
