भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल की अनुशंसा पर रेल्वे सलाहकार समिति का गठन हुआ

स्मार्ट हलचल|झुरानी सहित पांच को मिला अवसर उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा अजमेर मंडलीय कार्यालय के अधीन भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन पर स्टेशन सलाहकार समिति का गठन भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल की अनुशंसा पर किया गया ।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मिहिर देव ने सांसद अग्रवाल की अनुशंसा पर आदेश
जारी किए समिति में विनोद झुरानी अनिल अग्रवाल,गौतम शर्मा,रामानुज सारस्वत और सीमा सोनी को किया समिति में सदस्य मनोनीत

दिसंबर 2027 तक रहेगा समिति का कार्यकाल , समिति को 1 वर्ष में करनी होगी तीन बैठकें । समिति द्वारा भीलवाड़ा स्टेशन से संबंद्धित विकास कार्य एवं सुझाव भेजे जाएंगे । जिसे रेल्वे की उच्चस्तरीय कमेटी में उन सुझावों का किया जाएगा निस्तारण।