जैन मुनि के सानिध्य में हुआ पौध रोपण अभियान का शुभारंभ

राजेन्द्र बबलू पोखरना
कोटड़ी
स्मार्ट हलचल|ऐतिहासिक धार्मिक स्थल प्रभु श्री चारभुजानाथ परिसर व धर्माउ तालाब के चारो ओर पौधरोपण अभियान का सोमवार को जैन सन्त मेवाड़ गौरव, प्रखर वक्ता श्री रविन्द्र मुनि के सानिध्य में शुभारम्भ किया गया। मुनि की उपस्थिति में श्री चारभुजा मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुदर्शन गाड़ोदिया, ओम पालीवाल, जैन समाज के अध्यक्ष निर्मल लोढ़ा, संरक्षक नवरतन मल पोखरना, अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ के जिला कोषाध्यक्ष शान्ति लाल पोखरना सहित बड़ी संख्या में प्रभु भक्तो ने उपस्थित हो कर पर्यावरण बढ़ाने का संकल्प लेते हुए पौधरोपण किया गया। ट्रस्ट अध्यक्ष सुदर्शन गाड़ोदिया ने बताया कि मन्दिर परिसर व तालाब के चारो ओर फल, फूल, छायादार पौधे लगाए जाएंगे।
फ़ोटो