एक पौधा पेड़ नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं – शर्मा

सघन वृक्षारोपण विद्यालयों में लगाए सैकड़ों पौधे

स्मार्ट हलचल|काछोला 28 जुलाई शिक्षा विभाग द्वारा मंगलवार 28 जुलाई को सघन वृक्षारोपण अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय,पीएम श्री सीनियर स्कूल,उप्रावि हरपूरा,जगपुरा,प्रावि खान माताजी का खेड़ा में पीईईओ हीरा लाल शर्मा के सानिध्य में “एक पेड़ माँ के नाम” और “हरियालो राजस्थान” जैसे अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में बड़े पैमाने पर पौधे लगाए गए और “एक पेड़ माँ के नाम ” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को आगे बढ़ाया।पीईईओ हीरा लाल शर्मा ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को हरा-भरा बनाना और जलवायु संतुलन बनाए रखना है और कहा कि एक पौधा केवल पेड़ नहीं बल्कि स्वच्छ हवा,सुरक्षित पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के लिए उज्ज्वल भविष्य की नींव है।प्राध्यापक जगदीश मंत्री ने सभी विद्यार्थियों को प्रकृति के अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प दिलाया।इस अवसर पर जगदीश मंत्री,भगवान शंकर शर्मा,मोहम्मद शाबीर रंगरेज,पंकज त्रिवेदी,दुर्गा देवी बलाई,प्रभात सोनी,संजू बलाई,टीना कुमारी तेली,विष्णु गुप्ता सहित आदि ने सघन वृक्षारोपण अभियान के तहत पौधे लगाकर सुरक्षा का संकल्प लिया।