लाखेरी -स्मार्ट हलचल|जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खानपुरा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसमें बेटी बचाओ बेटी बचाओ की टीम ने विद्यार्थियों को बेटियों के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही है योजनाओं को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समझाया गया। इस दौरान लाडो प्रोत्साहन योजना के लाभ के बारे में आने वाले राशियों के बारे में, पहली कक्षा से 12 वी एवं स्नातक तक अलग अलग किस्तों में आने वाली राशि, आंगनबाड़ी में बेटियों को पढ़ाने के बारे में, मुख्यमंत्री राज श्री योजना, आपकी बेटी योजना, बेटी को बचाने के लिए जागरूक किया गया, भ्रूण परीक्षण नहीं करवाने एवं इससे होने वाले नुक़सान के बारे में, बेटी एवं बेटों में समानता रखने सहित अनेक बातें बताई जिससे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का लाभ मिल सके। इस दौरान विद्यालय प्रधानाचार्य कृष्ण मुरारी सोनी सहित विद्यालय स्टाफ, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की टीम मौजूद रहीं।
टीम ने विस्तार से बताया कि लाडो प्रोत्साहन योजना योजना में बेटियों के जन्म से लेकर स्नातक तक कुल ₹1.5 लाख तक की वित्तीय सहायता 7 किस्तों में दी जाती है। जन्म पर ₹5,000 और आगे की पढ़ाई व टीकाकरण पर चरणबद्ध रूप से राशि मिलती है। मुख्यमंत्री राजश्री योजना में बालिकाओं के स्वास्थ्य और शिक्षा स्तर को सुधारने के लिए जन्म से 12वीं कक्षा तक कुल ₹50,000 की सहायता 6 किस्तों में दी जाती है। आपकी बेटी योजना में सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक पढ़ने वाली और आर्थिक रूप से कमजोर या बेसहारा परिवारों की बेटियों को सालाना आर्थिक सहायता दी जाती है। टीम ने बताया कि इन सब योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज लेकर ई-मित्र के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।
