ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, कार्यवाही नहीं होने से आक्रोश

करीब 8 घंटे बंद रहा मार्ग, सहमति बनने पर खोला जाम

लाखेरी – स्मार्ट हलचल|बुधवार सुबह से करवर थाने के बाहर ग्रामीणों द्वारा जाम लगा दिया गया था, जिससे देई नैनवां इंद्रगढ़ लाखेरी मार्ग बाधित रह। प्राप्त जानकारी के अनुसार कल देर‌ शाम करवर के पास ट्रेक्टर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिससे युवक की मृत्यु हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि कल शाम को ही करवर थाने में रिपोर्ट देने के बाद भी सुबह तक कोई कार्यवाही नहीं हुई, ना ही ट्रेक्टर जब्त किया गया और ना ही चालक गिरफ्तार किया गया, जो ग्रामीणों ने बताया कि युवक की मोटरसाइकिल तो घटनास्थल से पुलिस ले आई परन्तु मोके से ट्रेक्टर जब्त नहीं किया। मृतक का देर शाम पोस्टमार्टम हुआ। थानाधिकारी मुकेश मीणा का कहना है कि कार्यवाही की जा रही है। सुबह थाने के बाहर जाम लगा दिया उसके बाद ग्रामीण उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने पर अड़ गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सूचना पाकर उपखंड अधिकारी भागचंद रैगर, एडीशनल एसपी ओमप्रकाश, थानाधिकारी सहदेव सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश का दौर शुरू हुआ, परन्तु ग्रामीण मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी एवं बच्चों के लिए 50 लाख की आर्थिक सहायता की मांग पर अड़ गए और करवर बस स्टैंड पर धरना देकर बैठ गए। देर शाम प्रशासनिक अधिकारीयों ने मृतक के परिजनों सहित ग्रामीणों से वार्ता कर समझाइश की गई जिसमें सहमति बनी कि राज्य सरकार द्वारा जो भी सरकारी सहायता होगी उनका प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा जाएगा और सहायता की जाएगी, सरकार की योजनाओं का परिवार को लाभ दिलाया जाएगा इसके साथ ही ट्रैक्टर एवं चालक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। सहमति बनने के बाद जाम खोला गया, जाम से करवर नैनवां मार्ग करीब 8 घंटे बाधित रहा। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।