श्रीमहावीरजी पुलिस ने 7.5 लाख की स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा

30.011 ग्राम अवैध मादक पदार्थ बरामद, डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई*

अजीम खान चिनायटा

हिंडौनसिटी/स्मार्ट हलचल|जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीमहावीरजी थाना पुलिस और डीएसटी टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नादौती मार्ग स्थित शहीद शिवनारायण मीणा स्मारक स्थल के पास दबिश देकर एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी पुरुषोत्तम लाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में पालनपुर निवासी सुरज्ञान मीणा के कब्जे से 30 ग्राम 11 मिलीग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 7.5 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी काफी समय से इलाके में नशे का कारोबार कर रहा था। पुलिस अब आरोपी से स्मैक की खरीद-फरोख्त और पूरे नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में जल्द ही और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।