नीरज मीणा
महुवा।स्मार्ट हलचल/महुवा विधायक राजेंद्र मीणा ने बुधवार को महुवा विधानसभा क्षेत्र सहित बसवा राजगढ़ क्षेत्र के धार्मिक स्थलों पर संत महात्माओं के कुटिया मंदिरों के पुजारी संत महात्माओं स्थानो पर पहुंचकर पूजा अर्चना कर संत महात्माओं का आशीर्वाद लिया
विधायक राजेंद्र मीणा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित प्रशासन के अधिकारियों के साथ सर्वप्रथम पाली में परम पूज्य श्री परमहंस स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज के दिव्य दर्शन एवं पूजन किया। इसके बाद मंडावर में परम पूज्य श्री निर्गुण महाराज जी के दिव्य दर्शन एवं पूजन के बाद ग्राम उकेरी (भूडा) पहुंचकर परम पूज्य श्री श्री 108 श्री बालक दास जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर संत आश्रम, निकटपुरी (मानपुर) पहुंचकर परम पूज्य संत श्री रामेश्वरदास जी महाराज के पावन दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बादजहाज (टहला) पहुंचकर परम पूज्य श्री श्री 1008 श्री मल्ला दास बाबा आशीर्वाद दिया इसके बाद जयसिंहपुरा (बसवा) में आयोजित श्री श्री 1008 श्री साध बाबा के विशाल मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ इस पावन आयोजन में सम्मलित हुए।
इस अवसर पर आगामी 09 अगस्त को मीणा हाईकोर्ट में विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम के पोस्टर का भी विधिवत विमोचन किया तथा सभी से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
इस दौरान पूर्व विधायक बांदीकुई श्री गजराज जी खटाना, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्ता बंधु एवं बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं से आत्मीय संवाद का अवसर मिला।
इस दौरान विधायक राजेंद्र मीणा ने पूज्य गुरुदेवो साधु संतो के श्रीचरणों में नमन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा आत्मिक शांति, सेवा, संस्कार और जनकल्याण के पथ पर निरंतर अग्रसर रहने की प्रेरणा का आशीर्वाद प्राप्त किया ।
इस पावन अवसर पर राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा श्रद्धा एवं सम्मान स्वरूप पूज्य संत महात्मा महाराज श्री को श्रीफल, मिठाई एवं दुपट्टा भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हुए विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक परिवार के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं लोकमंगल की मंगलकामना की। विधायक राजेंद्र मीणा ने कहां की इस अवसर पर ईश्वर से प्रार्थना है कि गुरुदेवो की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे तथा हमारा क्षेत्र विकास, सौहार्द और खुशहाली के नए आयाम स्थापित करता रहे। पूज्य गुरुदेवो से आशीर्वाद प्राप्त कर आत्मिक शांति, ऊर्जा एवं जनसेवा के पथ पर सतत अग्रसर रहने की प्रेरणा मिली।
