गंगापुर में घुमंतु एवं विमुक्त समुदाय के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

गंगापुर

(दिनेश लक्षकार)

स्मार्ट हलचल|ओलखाण ट्रस्ट संस्था द्वारा पंचायत समिति सभागार, सहाड़ा में घुमंतु, अर्द्ध घुमंतु एवं विमुक्त समुदाय के 55 महिला एवं पुरुष प्रतिनिधियों की सहभागिता के साथ “संवैधानिक मूल्य एवं भूमि साक्षरता” विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
ओलखाण के कार्यकर्त्ता सुरेश कुमार लुंकड़ द्वारा समुदाय को भारतीय संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकारों, संवैधानिक मूल्यों, भूमि संबंधी कानूनों, सरकारी योजनाओं एवं संगठन की शक्ति के प्रति जागरूक करना, ताकि समुदाय अपने अधिकारों के प्रति सजग होकर लोकतांत्रिक एवं कानूनी प्रक्रियाओं के माध्यम से उन्हें प्राप्त कर सके के बारे में बताया गया।प्रथम सत्र में रिसोर्स पर्सन अधिवक्ता दौलतराज ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना, समानता, भेदभाव निषेध, गरिमामय जीवन, सामाजिक न्याय तथा राज्य के दायित्वों पर विस्तार से जानकारी दी।द्वितीय सत्र में राजस्थान के भूमि एवं राजस्व कानूनों पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही भूमि अधिकार प्राप्त करने की कानूनी प्रक्रिया एवं प्रशासनिक स्तर पर अपनाई जाने वाली कार्यवाही से भी अवगत कराया गया।कार्यक्रम में अधिवक्ता दौलतराज, शकील मोहम्मद, सुरेश कुमार लुंकड़, मनुलाल, मंजू नायक, मंजू मेघवाल, दिनेश गर्ग, बसंती भील, सहित ओलखाण की टीम उपस्थित रही।