प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र डांगी सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षकों का उपरना ओढ़ाकर, तिलक लगाकर किया अभिनंदन*
*मिश्री खिलाकर एवं कलम भेंट कर लिया आशीर्वाद, शिक्षा एवं संस्कारों के महत्व को किया रेखांकित*
निम्बाहेड़ा, 30 जुलाई, (ज़ाकिर हुसैन)
स्मार्ट हलचल|गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार दोपहर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) निम्बाहेड़ा परिवार के पदाधिकारियों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, निम्बाहेड़ा में गुरु वंदन कार्यक्रम आयोजित कर प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र डांगी सहित महाविद्यालय के समस्त गुरुजनों का भावपूर्ण सम्मान किया।
इस अवसर पर एनएसयूआई पदाधिकारियों ने प्राचार्य एवं शिक्षकों को उपरना ओढ़ाकर, तिलक लगाकर, मिश्री खिलाकर तथा कलम भेंट कर गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि गुरु ही व्यक्ति के जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं। गुरु का मार्गदर्शन ही ज्ञान, संस्कार एवं सफलता का आधार होता है। भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है और गुरु पूर्णिमा का पर्व इसी गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त करने का अवसर है।
इस अवसर पर एनएसयूआई ब्लाक अध्यक्ष भंवर सिंह शक्तावत, जिला सचिव नवरत्न प्रजापत, विधानसभा उपाध्यक्ष शिशपाल सिंह सोलंकी, विपिन आंजना, नगर संगठन महासचिव राघव लड्ढा, इकाई उपाध्यक्ष तनीष माली कृष्णा मीणा, इकाई महासचिव श्रेयांश कुमावत, सुमित सिंह, अर्चना अहीर, चिनीशा वर्मा सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआई परिवार के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने गुरुजनों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और गुरु-शिष्य परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
