हरियालो राजस्थान अभियान के तहत सावर आयुर्वेद चिकित्सालय में 100 पौधों का हुआ पौधारोपण

दिलखुश मोटीस

सावर(अजमेर)@स्मार्ट हलचल|नोडल केंद्र सावर में गुरुवार को अतिरिक्त निदेशक, आयुर्वेद विभाग, संभाग अजमेर एवं उपनिदेशक, आयुर्वेद विभाग, अजमेर के सानिध्य में राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय, शाहपुरा गेट सावर में “हरियालो राजस्थान – एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत 100 छायादार पौधों का पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर नोडल केंद्र के समस्त अधिकारियों एवं कार्मिकों की उपस्थिति में अभाव-अभियोग निस्तारण संबंधी बैठक का भी आयोजन किया गया, जिसमें विभागीय कार्यों की समीक्षा के साथ विभिन्न समस्याओं एवं उनके समाधान पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय सावर के डॉ. रमेश चंद्र राणा, वरिष्ठ कम्पाउडर रणजीत सिंह मीना, वरिष्ठ नर्स अंजना सेन, आलोली से डॉ. विनोद कुमार जाजड़ा, कम्पाउडर रामकुमार मीना, पिपलाज से कम्पाउडर राजेश कुमार, बिसुदनी से मनोज वैष्णव, चितीवास से नर्स सुमित्रा नागा, घटियाली से डॉ. दीपक शर्मा, नर्स मैना गुर्जर एवं सोनिया, टांकावास से डॉ. राजकुमारी ओझा एवं मैना कुमावत, गुड़गांव से नर्स आराधना सेन एवं नर्स अनुप्रिया तथा कुशायता से कम्पाउडर हंसराज मीना सहित नोडल केंद्र के समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।