रणवीर सिंह चौहान
बैंक खाता खरीदने वाला शातिर आरोपी अरबाज अली को पुलिस थाना भवानीमण्डी ने किया गिरफ्तार।*
*आरोपी अरबाज अली कमीशन का लालच देकर म्यूल बैंक खाता धारकों के खाते में डलवाता था साइबर फ्रॉड की राशि।*
स्मार्ट हलचल/भवानी मंडी पुलिस ने साइबर फ्रॉड में लिफ्त बैंक खाता खरीद कर उन खातों में ट्रांजैक्शन करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की इस सहित प्रकरण में अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैंजिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि वर्तमान में बढ़ते हुये साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं साइबर अपराध में संलिप्त म्यूल खाता धारकों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्यवाही हेतु सभी थानाधिकारियों को थाना स्तर पर टीम गठित कर कार्यवाही हेतु विशेष अभियान चलाया रखा है। जिसके अन्तर्गत पुलिस थाना भवानीमण्डी द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा साइबर अपराध में संलिप्त म्यूल बैंक खाता धारक अरबाज अली को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की है।
*घटना विवरण:-* दिनांक 14 जुलाई को साइबर शील्ड अभियान के अन्तर्गत विरेन्द्र सिंह एसआई को सूचना मिली कि राहुल कुमार बैरागी पुत्र श्री साल्विया जाति बैरागी निवासी आंवली कला पुलिस थाना भवानीमण्डी जिला झालावाड़ राजस्थान के अपने बैंक खाता का म्यूल बैंक खाता के रूप में उपयोग कर रहा है। जिस पर उक्त व्यक्ति के बैंक खाता की जानकारी प्राप्त की गयी। सम्पूर्ण जांच से प्राप्त हुआ कि उक्त व्यक्ति द्वारा आमजन के साथ म्यूल बैंक खातों के माध्यम से साइबर फ्रॉड कर लाभ प्राप्त करता है और स्वयं के नाम से खुले हुये उक्त बैंक खाता को साइबर फ्रॉड के लिए ही उपयोग में लिया गया है इत्यादी पर राहुल कुमार के खिलाफ अपराध धारा 318(4),316(2) बी.एन.एस. 2023 व धारा 66D आई टी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया।
*कार्यवाही पुलिस:-* जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार व भागचंद मीणा पुलिस अधीक्षक झालावाड के निर्देशन एवं श सत्यनारायण गोदारा वृताधिकारी वृत भवानीमण्डी के निकटतम सुपरविजन में प्रमोद कुमार पु.नि. थानाधिकारी थाना भवानीमण्डी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा प्राप्त सूचना व तकनीकी विश्लेषण द्वारा साइबर अपराध में संलिप्त म्यूल बैंक खातो व खाता धारक की जानकारी प्राप्त की जाकर बैंक खाता खरीदने वाले आरोपी अरबाज अली को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की है।
*गिरफ्तार आरोपी:-*
अरबाज अली पुत्र श्री युनुस अली जाति मुसलमान उम्र–25 साल निवासी पाडल्या माताजी पुलिस थाना लीमाचौहान जिला–राजगढ (म.प्र.)
*गठित टीम:-*
प्रमोद कुमार पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना भवानीमण्डी
विरेन्द्र सिंह एसआई पुलिस थाना भवानीमण्डी
तेजेन्द्र सिंह कानि 1379 पुलिस थाना भवानीमण्डी (विशेष भूमिका)
महेश कुमार कानि 1380 पुलिस थाना भवानीमण्डी
हरिराम कानि 1258 पुलिस थाना भवानीमण्डी
विकास कुमार कानि 285 पुलिस थाना भवानी मंडी
