औद्योगिक क्षेत्रों और खनन क्लस्टरों में पुलिसिंग को बेहतर बनाने ओर समस्याओं का त्वरित निस्तारण को लेकर 125 थानों की महत्वपूर्ण बैठक

भीलवाड़ा । औद्योगिक विकास और निवेश के लिए भयमुक्त एवं सुरक्षित माहौल तैयार करने, औद्योगिक क्षेत्रों और खनन क्लस्टरों (Mining Clusters) में पुलिस प्रतिक्रिया समय (Response Time) को बेहतर बनाने ओर उद्योगपतियों, श्रमिकों और स्थानीय लोगों से प्राप्त शिकायतों का मौके पर ही समाधान करने के लिए अतिरिक्त महानिदेशक (कानून व्यवस्था)  एसपी सागर राणा के निर्देशन में पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण बैठके आयोजित हुई । जिलेभर में कुल 125 सामुदायिक बैठकों का आयोजन हुआ । प्रतापनगर, हमीरगढ़, पुर, मांडल, गुलाबपुरा, राय ला, गंगापुर, मंगरोप, गांधीनगर, रायपुर, कारोई थाना कक्षेत्रों में बैठक आयोजित हुई ।  बैठकों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, वृत्ताधिकारी (CO), थानाधिकारी, बीट पर्यवेक्षक और बीट प्रभारियों ने सीधा संवाद किया। आपातकालीन सहायता और बेहतर समन्वय के लिए संबंधित क्षेत्रों में थानाधिकारी और बीट कांस्टेबल के मोबाइल नंबर जगह-जगह प्रदर्शित किए गए। बैठकों में प्राप्त सुरक्षा संबंधी शिकायतों और स्थानीय समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया।