युवक के साथ मारपीट का आरोप,थाने में दी नामजद रिपोर्ट

(दीपक राठौर)

बिजौलियाँ|स्मार्ट हलचल|कस्बे के गणेश बड़ली निवासी विनोद ब्राह्मण ने बिजौलियां थाने में रिपोर्ट दे कर नन्दा कराड़ व भगवानलाल कराड़ पर मारपीट करने का आरोप लगाया।रिपोर्ट में बताया कि 24 जुलाई को सुबह करीब 11:30 वह नयागांव पट्रोलपंप पर पेट्रोल भरा रहा था तभी नन्दा वहां पर आया और गाली गलौच व मारपीट करने लग गया। 30 जुलाई को करीब 11 बजे वो नला का माता जी से आ रहा था तभी पार्श्वनाथ चोराहे पर आरोपियों ने उसको रोक लिया और दोबारा मारपीट करने लग गए। जिससे हाथ में चोट लग गई और खून बहने लग गया।इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। विनोद ने आरोप लगाया कि पूर्व में भी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दी है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।