अब्दुल वाहिद खान ने विकास कार्यों हेतु 51000 रूपए की राशि भेंट की

जितेन्द्र गौड़

बूंदी – स्मार्ट हलचल|राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खानपुरा नैनवां में गुरुवार को पूर्व में कार्यरत अब्दुल वाहिद खान अध्यापक ने विद्यालय पहुंचकर के विकास कार्यों हेतु सहयोग राशि की प्रदान की। स्थानीय विद्यालय में कार्यरत अध्यापक जगदीप सिंह की प्रेरणा से विद्यालय के विकास हेतु 51,000 रुपए की राशि दानस्वरूप भेंट की, जिस पर विद्यालय परिवार ने उनका स्वागत, अभिनंदन और आभार व्यक्त करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख, दीर्घायु और निरंतर समाजसेवा की कामना की है। इस दौरान प्रधानाचार्य कृष्ण मुरारी सोनी, आशाराम मीणा, जगदीप सिंह, किशन गोपाल, घनश्याम शर्मा, बनवारी लाल नागर, गजानंद स्वामी सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे।