विधायक राजेंद्र मीणा ने पंच पटेलो के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गहनोली की नवीन भवन का किया भूमि पूजन

नीरज मीणा

महुवा।स्मार्ट हलचल/महुवा विधायक राजेंद्र मीणा ने शुक्रवार को महुवा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गहनौली के पंच-पटेलों एवं सम्मानित ग्रामवासियों के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, गहनौली के नवीन भवन का विधिवत पूजा-अर्चना एवं भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।
इस अवसर पर विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि यह नवीन स्वास्थ्य केंद्र आमजनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रवासियों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारी सरकार आमजन के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आधारभूत विकास के लिए निरंतर संकल्पित होकर कार्य कर रही है।
इस दौरान पूर्व सरपंच विमल जैन हितेश जैन रूप सिंह सैनी सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण गणमान्य नागरिक भाजपा कार्यकर्ता बंधु सहित अधिकारीगण भारी संख्या में गांव के पंच पटेलो सहित आमजन मौजूद रहे।