लाखेरी – स्मार्ट हलचल|राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान लाखेरी में रिक्त रही सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया जारी है।राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, लाखेरी में आईएमसी (IMC) योजना के अंतर्गत उपलब्ध सीटों पर प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 03 अगस्त निर्धारित है। इच्छुक अभ्यर्थी अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करते हुए शीघ्र प्रवेश लेकर अपनी सीट सुरक्षित करें। प्रवेश उपलब्ध रिक्त सीटों पर दिया जाएगा।
आईएमसी योजना के अंतर्गत उपलब्ध सीटों एवं वार्षिक ट्यूशन शुल्क का विवरण निम्नानुसार निर्धारित है।
ट्रेड सीटें शुल्क (₹)
Electrician 8 15,000
Fitter 8 11,000
ICTSM 5 8,000
RAC 5 8,000
Plumber 10 6,000
Welder 8 6,000
Mechanic Diesel 10 6,000
इच्छुक अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेजों सहित कार्यालय समय में राजकीय आईटीआई, लाखेरी में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
