समाज सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प
संत समाज भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा का आधार है : लक्ष्मण सिंह राठौड़
(पंकज पोरवाल)
भीलवाड़ा ।स्मार्ट हलचल|समाज सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लाडो सेवा फाउंडेशन के संस्थापक अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने निंबार्क आश्रम में पूज्य महंत मोहन शरण महाराज का शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने कहा कि संत समाज भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा का आधार है। उनके मार्गदर्शन से समाज में सेवा, सद्भाव, नैतिकता और संस्कारों का प्रसार होता है। उन्होंने कहा कि लाडो सेवा फाउंडेशन संतों के आशीर्वाद और प्रेरणा से समाजहित के कार्यों के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा। महंत मोहन शरण महाराज ने फाउंडेशन द्वारा महिला सुरक्षा, शिक्षा, खेल प्रोत्साहन, निर्धनों एवं जरूरतमंदों की सेवा सहित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि सेवा ही मानव जीवन का सर्वोच्च धर्म है। उन्होंने युवाओं से समाजहित में निरंतर कार्य करने और सेवा के संस्कारों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राधेश्याम उपाध्याय, गोपी शर्मा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया तथा भविष्य में सेवा गतिविधियों का व्यापक विस्तार करने का संकल्प व्यक्त किया।
