राजकीय उ.मा.वि. थामली के शारीरिक शिक्षक धनराज मीणा 27 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए

शिक्षक रिटायर हो सकते हैं पर उनके दिए संस्कारों अनुशासन कभी रिटायर नहीं होते

बारां : स्मार्ट हलचल|क्षेत्र के थामली गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय थामली में कार्यरत वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक श्री धनराज मीणा आज 27 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए। विद्यालय परिसर में आयोजित विदाई समारोह में प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ, एवं छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मीणा का शॉल, श्रीफल, माला एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर श्री धनराज मीणा ने भावुक होते हुए कहा – “मैंने अपना पूरा जीवन बच्चों के शारीरिक और चरित्र निर्माण में लगाया। आगे भी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं” समारोह के अंत में सभी ने मीणा के स्वस्थ, सुखी एवं मंगलमय सेवानिवृत्त जीवन की कामना की। सर ने गांव थामली के सैकड़ों बच्चों को खेल से जोड़ा और उन्हें अनुशासन का पाठ पढाया!