(किशन वैष्णव)
शाहपुरा@स्मार्ट हलचल|रेगर समाज छात्रावास विकास समिति शाहपुरा की महत्वपूर्ण बैठक 2 अगस्त रविवार को अध्यक्ष रतनलाल जी मुंडेतिया की अध्यक्षता में अपने छात्रावास भवन शाहपुरा में रखी है। रेगर समाज छात्रावास विकास समिति सचिव एडवोकेट कमलेश मुंडेतिया ने बताया कि छात्रावास विकास के संबंध में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में कार्यकारिणी एवं समाजों द्वारा छात्रावास विकास कार्य के आय व्यय का लेखा-जोखा, आय बढ़ाने पर विचार” समाज के दानदाताओं द्वारा घोषणा की गई राशि का संग्रहण करने ,
भामाशाहों के नाम शिलालेख पट्टीका पर अंकित करवाने, पौधा रोपण करने , नगर निकाय एवं पंचायत राज चुनाव पर समाज के लोगों की भागीदारी बढ़ाने, नव युवक मंडल के सदस्यों की सामाजिक भागीदारी बढ़ाने,
समाज के शैक्षणिक सामाजिक आर्थिक राजनीतिक उत्थान को प्रभावी योजना बनाना
एव प्रतिभावान उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं खिलाड़ियों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले नव राजकीय सेवको तथा भामाशाहों सम्मान समारोह आयोजित करने सहित कई विषयों पर विचार विमर्श कर कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाएगा जिससे छात्रावास का निर्बाध अनवरत विकास हो सके।
