हाईकोर्ट से पूर्व प्रशासक ममता जाट को मिली राहत,क्या नियम अनुसार होगा पद ग्रहण

भीलवाड़ा। जहाजपुर तहसील की ग्राम पंचायत पंडेर की राजनीति ने एक बार फिर करवट ली है मामला है पूर्व सरपंच एवं प्रशासक ममता जाट के निलंबन का।ग्राम पंचायत की पूर्व सरपंच एवं प्रशासक ममता जाट को राजस्थान हाईकोर्ट से एक बार फिर राहत मिलने के बाद पंचायत की राजनीति गरमा गई है।पूर्व में भी न्यायालय से राहत मिलने के बावजूद प्रशासक पद पर कार्यभार ग्रहण कराने को लेकर मामला अटक गया था। कारण था पूर्व सरपंच प्रशासक ममता जाट कांग्रेस खैमे से आती है और वर्तमान में जहाजपुर में भाजपा की सरकार है।इसके चलते हालात यहां तक पहुंचेथे कि ममता जाट के पति कांग्रेस नेता मुकेश जाट को टावर पर चढ़कर आंदोलन करना पड़ाथा।जिसके बाद मामला खासा चर्चा में आया था अब एक बार फिर हाईकोर्ट से स्टे मिलने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है क्या न्यायालय के आदेश के बाद पूर्व सरपंच प्रशासक ममता जाट को नियमानुसार कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा।या इस बार भी जॉइनिंग के लिए आंदोलन और संघर्ष की राह पकड़नी पड़ेगी न्यायालय के आदेश के बाद प्रशासन के अगले कदम पर क्षेत्रवासियों की निगाहें टिकी हैं।देखना होगा कि इस बार मामला सीधे कार्यभार ग्रहण करने तक पहुंचता है या फिर “कोर्ट से राहत के बाद भी जॉइनिंग के लिए आंदोलन” की पुरानी कहानी दोहराई जाती है।पंचायत निकाय चुनाव भी नजदीक है ऐसे में देखना होगा आगे होता क्या है हालांकि अब गेंद प्रशासन के पाले में है।