यदि हमें अपने भविष्य को सुरक्षित रखना है तो हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे: चित्तौड़गढ़ विधायक

ओम जैन

शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|पौधारोपण प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और आने वाली पीढ़ियो के प्रति हमारे कर्तव्य का प्रतीक है। पेड़ हमारे जीवन का आधार है। यदि हमें अपने भविष्य को सुरक्षित रखना है तो हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे और उनसे भी अधिक महत्वपूर्ण उनकी देखभाल करनी होगी। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या शनिवार को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कीरखेड़ा में हरियालो राजस्थान एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियो व वार्डवासीयो को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होने कहा कि आज हम जो पौधे लगा रहे है, आने वाले वर्षो में यही पौधे विशाल वृक्ष बनकर समाज और पर्यावरण की सेवा करेंगे। इसलिए मेरा आप सभी से आग्रह है कि केवल पौधा लगाकर अपना दायित्व पूरा न समझे, बल्कि उसकी नियमित देखभाल का भी संकल्प ले।
इससे पूर्व विधायक आक्या द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का आरम्भ किया गया। प्रधानाचार्य ममता चारण व विद्यालय स्टाॅफ द्वारा अतिथियो का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक आक्या व अतिथियो द्वारा 50 से अधिक पोधे लगाये गये।
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी शम्भुलाल भोई, प्रधानाचार्य ममता चारण, मण्डल महामंत्री अर्जुन मूंदड़ा, शेलेन्द्र झंवर, बाल किशन भोई, एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा, भरत जागेटिया, बैंक ऑफ बड़ोदा मेनेजर विक्रम सिंह, किशन कीर, गणेश भोई, रतनलाल भोई, नारायण भोई, जगमोहन कीर, पूरण कीर, मुकेश काबरा, बलवंत बाबेल, अरमान खान, रतनलाल भोई, देवराज कीर, सोनू साहू, विनिता जैन, प्रमीला बोहरा सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।