पंचायत व निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, संगठन मजबूती पर मंथन

सावर में कांग्रेस की बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा, घर-घर पहुंचाएंगे पार्टी की रीति-नीति और पूर्ववर्ती सरकार के विकास कार्य
रिपोर्टर सुरज वर्मा
स्मार्ट हलचल|सावर में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार आगामी पंचायत राज एवं नगर निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी राजीव शुक्ला ने सावर नगर पालिका में नगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल माली ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला महासचिव विश्वजीत सिंह, महाराणा प्रताप मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कांसोटिया तथा पूर्व सरपंच रतनलाल कहार मौजूद रहे।
बैठक में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा आगामी चुनाव में कांग्रेस का बोर्ड गठित करने को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विचार-विमर्श किया।
घर-घर पहुंचाएंगे कांग्रेस की नीतियां
वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस की रीति-नीति, विचारधारा और पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान किए गए विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने की आवश्यकता है। कार्यकर्ताओं से आमजन के बीच जाकर संवाद स्थापित करने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। साथ ही वर्तमान भाजपा सरकार की कथित विफलताओं को भी जनता के सामने प्रमुखता से रखने पर जोर दिया गया।
विधानसभा प्रभारी राजीव शुक्ला ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों को गंभीरता से लेते हुए एकजुट होकर संगठन के लिए काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन और सक्रिय कार्यकर्ताओं के दम पर कांग्रेस आगामी चुनाव में मजबूती से मैदान में उतरेगी।
कार्यक्रम में सूरज करण मलावत, पोखर राम कांसोटिया, कालूराम रेगर, जयपाल सिंह गुर्जर, श्रीनिवास माली, लालाराम गुर्जर, अमरपाल गुर्जर, रतन काका माली, मांगीलाल धोबी, जगन्नाथ खटीक, गोपाल साहू, सुरेश कुमार जांगिड़, अकबर अली बागबान, चंद्रप्रकाश मोची, नरेंद्र कुमार रेगर, मनजीत कुमार सेन, चांदमल खटीक, सत्यनारायण कोली, मुकेश शर्मा, मुकेश प्रजापत, महेश जैन, प्रधान योगी, अशोक कुमार मीणा, विनोद पवार, घनश्याम पवार, रामविलास मीणा, असलम मोहम्मद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन उम्मेद सिंह दीदावत ने किया।