अनिल कुमार
ब्यावर। स्मार्ट हलचल|अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (AVVNL) द्वारा सोमवार को शहर के मसूदा रोड क्षेत्र में आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाएगा। इसके चलते 33/11 केवी सबस्टेशन गद्दीथोरियां से निकलने वाले 11 केवी मसूदा रोड फीडर की विद्युत आपूर्ति आज सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगी।
सहायक अभियंता (पवस-II) ने बताया कि रखरखाव कार्य के कारण शिव कॉलोनी, नायरा पेट्रोल पंप क्षेत्र, मयूर बेकरी, इंदिरा कॉलोनी, बाकोलिया कॉलोनी, दाधीच कॉलोनी, हीरा नगर, आर्य कॉलोनी, पटेल नगर तथा मसूदा रोड व आसपास के क्षेत्रों में 4 घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। विद्युत निगम ने प्रभावित क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अपने आवश्यक कार्य समय से पूर्व निपटाने की अपील की है।
