बजरंग आचार्य
सादुलपुर:-स्मार्ट हलचल|अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की चूरू जिला महिला शाखा की ओर से उक्त आयोजन रखा गया जिसमें अग्रवाल समाज के अलावा जैन माहेश्वरी व अन्य वर्गों की महिलाओं ने भी भागीदारी निभाई। अग्रवाल समाज की ओर से प्रथम बार आयोजित महिलामेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि अग्रसेन भवन के ट्रस्टी राधेश्याम डोकवे वाला ने किया। इस मौके पर महिला सम्मेलन की जिलाध्यक्ष ज्योति सरावगी, पूर्व पालिका अध्यक्ष नन्दकिशोर मरोदिया, चूरू जिला अरबन कोऑपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष रामकृष्ण बैरासरिया, अग्रसेन भवन समिति के अध्यक्ष चानण मल डोकवे वाला तथा व्यवसाय राजेश बैरासरिया भी बैतौर अतिथि उपस्थित थे। राधेश्याम ने ऐसे समारोह समय-समय पर आयोजित किए जाने की आवश्यकता बताई और कहा कि अग्रवाल समाज का इसमें हर संभव सहयोग उपलब्ध रहेगा। मरोदिया ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को रोजगारोंन्मुखी होने में भी मदद करते हैं। राजगढ़ में अग्रवाल समाज का यह पहला कार्यक्रम सफल रहा है। रामकिशन और राजेश ने भी ऐसे आयोजनों को समाज के लिए उपयोगी बताया। मेले में महिलाओं व महिला संगठनों ने तीन दर्जन विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगे। हालांकि सभी स्टॉल अच्छे व उपयोगी थे, मगर सरिता तोला की क्लाउड किचन घरेलू खाद्य सामग्री स्टॉल तथा राधिका मित्तल की रक्षाबंधन से संबंधित स्टॉल आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा भी अन्य प्रकार की स्टालों पर महिलाओं की ही नहीं पुरुषों की भी भीड़ देखी गई। कार्यक्रम में अग्रवाल समाज की शीला बंसल, रेनू बिंदल, सरिता अग्रवाल तथा ममता डोकवे वाला की सहयोगी भूमिका रही। तेरापंथ महिला मंडल के अध्यक्ष रेखा जैन पूर्व अध्यक्ष सरोज जैन के अलावा अशोक तोला, जैन सभाध्यक्ष अमरचंद कोठारी, अणुव्रत समिति अध्यक्ष श्रवण कोचर, संदीप घोड़ावत, प्रमोद दूगड़ आदि की भी कार्यक्रम में उपस्थिति रही।।
