रणवीर सिंह चौहान
स्मार्ट हलचल/ भवानी मंडी.राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आगामी पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनावों कि रणनीतिक बैठक ब्लाक एवं नगर कांग्रेस कमेटी भवानी मंडी कि संयुक्त रुप से आयोजित कि गई।
ब्लाक कांग्रेस प्रवक्ता अख़्तर अली ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर कांग्रेस कार्यालय में ब्लाक एवं नगर कांग्रेस कमेटी कि एक संयुक्त बैठक जिला अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह गुर्जर की अध्यक्षता एवं विधानसभा प्रभारी नेमी गुर्जर के मुख्य आतिथ्य व ब्लाक अध्यक्ष रोड सिंह परमार के नेतृत्व में आयोजित कि गई।
बैठक में सर्वप्रथम ब्लाक अध्यक्ष ने ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं से अपने अपने सुझाव मांगे एवं नगर पालिका क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने भी अपने सुझाव दिए।
कार्यकर्ताओं से खचाखच भरे कार्यालय में काफी तादाद मे ग्रामीण पंचायतों के वार्ड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष कई पूर्व जनप्रतिनिधि एवं शहर के वार्डों के पूर्व पार्षद, वार्ड अध्यक्षों ने बैठक में भाग लिया।
बैठक को पार्टी के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने सम्बोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से आने वाले चुनाव पूरी ताकत और ईमानदारी से लड़ना है।
टिकट उसी कार्यकर्ताओं को दिया जाएगा जिसने संगठन में लगातार पांच वर्षों तक कार्य किया है, नगर पालिका क्षेत्र में वार्ड के स्थानीय कार्यकर्ता को प्राथमिकता दी जाएगी।
जिला अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह गुर्जर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पहले वह अपने आप का अवलोकन करें और स्वार्थ सिद्धि छोड़कर संगठन के प्रति ईमानदारी से कार्य करें।
विधानसभा प्रभारी नेमी गुर्जर ने भी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह पहले संगठन के लिए मजबूती से खड़ा रहें प्रत्याशी कि ग्राउंड रिपोर्ट के आधार पर उस का चयन किया जाएगा।
और जो भी सुझाव आए हैं वो आला कमान तक पहुंचाएं जाएंगे।
बैठक को विधानसभा प्रत्याशी चेतराज गहलोत ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हमें सभी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर आने वाले सभी चुनाव पूरी ताकत से लड़ना है।
बैठक पूर्व विधायक मदनलाल वर्मा, स्नेहलता आर्य व कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने सम्बोधित किया।
बैठक का संचालन संगठन मंत्री कालु लाल सालेचा ने किया अन्त में नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आसतौलिया ने सभी का आभार व्यक्त किया और अपने विचार रखते हुए नगर पालिका चुनावों में सक्रिय कार्यकर्ताओ को टिकट देने की मांग रखी।
बैठक में उपस्थित प्रदेश सचिव चंद्र सिंह राणा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश बोहरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सिद्दीक गौरी, राजेश करावन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता लोकेश गुप्ता,मंडल अध्यक्ष बहादुर सिंह गुर्जर, कैलाश कंवर, संजय जैन, प्रताप सिंह चौहान,राम चंद्र वर्मा,जन अभाव प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मदन सिंह राठौड़, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष अनिल मीणा, ब्लाक महासचिव कृपाल सिंह कोटड़ा, वरिष्ठ नेता एडवोकेट श्याम सिंह चौहान, पूर्व सरपंच हरीश रोझा, लक्ष्मण सिंह पंवार, पूर्व जिला परिषद सुदिप सालेचा,ब्लाक उपाध्यक्ष चैन सिंह सिसौदिया, मदरसा बोर्ड अध्यक्ष मोहम्मद सलीम खान, हेमंत बैरवा जिला अध्यक्ष एस सी प्रकोष्ठ,रमेश लाल एस सी ब्लॉक अध्यक्ष, गोपाल सिंह चंद्र पूरा, नेपाल सिंह, प्रताप सिंह पंचायत अध्यक्ष,शंकर सिंह, नारायण सिंह सरोद, सचिव कालु सिंह, नारायण सिंह लौर ब्लाक अध्यक्ष ओ बी सी,राम सिंह,मतीउलला पंचायत अध्यक्ष, अमर लाल, उमराव सिंह सरपंच,पूर्व पार्षद हरीश राठौर, वरुण मीणा, वीणा मेहरा, राजिक अंसारी, राकेश मकवाना,राम बैरवा, राजेश कुमार,हखिम ख़ान, ललित कुमावत, नगर प्रवक्ता मान सिंह जुझारू,कालु लाल पिपल्या,शितल जैन,रईस मंसूरी, ईश्वर सिंह गुराडिया जोगा, राहुल मेहरा, दशरथ खारोल,दोलत सिंह, गोविंद सिंह खोलकी,मदन सिंह मिडिया प्रभारी,गुमान सिंह मिडिया प्रभारी,शिव लाल, इसराइल मोहम्मद,चेन सिंह आकया, राहुल गुर्जर मंडल अध्यक्ष,चेन राम धाकड़, नारायण सिंह,सुरेश सिंह सरकनिया, विक्रम सिंह अध्यक्ष, आंनद पाटीदार, विनोद जैन, राजेश पटेल पंचायत अध्यक्ष, कुलदीप सिंह पंचायत अध्यक्ष, मेहरबान सिंह मंडल अध्यक्ष, प्रदेश सचिव करुणा देवी,जिला महासचिव महिला प्रकोष्ठ नीता खत्री रानी शर्मा महिला नगर अध्यक्ष, अनिता प्रजापति, कैलाश बाई, कृष्णा बाई,विजय नाहर नगर सचिव, डाक्टर विकास पाण्डेय चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष, सेवादल ब्लाक अध्यक्ष आनंद काला,प्रबल जैन प्रदेश सचिव यंग ब्रिगेड, भैरू लाल मीणा पंचायत अध्यक्ष, डाक्टर अहफाज अहमद कुरैशी, कृपाल सिंह पंचायत अध्यक्ष गुढ़ा, नेपाल सिंह राजगढ़, पप्पू सिंह गुढ़ा,शिव सिंह, कुशाल सोलंकी जिला सचिव एस सी, नरेंद्र सिंह अध्यक्ष,बबलु सिंह,कमल सिंह गुराडिया माना,मोहन मेघवाल,घांसी लाल छतरपुरा,परदिप सिंह,धीरप सिंह गुराडी,गोलु, विक्की बैरवा,अजमल खान,फरीद उद्दीन,शेख हासिम,शेख सद्दाम, पीरु लाल मेघवाल,कूलदीप खोखर, कैलाश भारती,सोजी बंजारा,फरीद अहमद चौधरी, कैलाश जैन बनी चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष,धीरप सिंह अध्यक्ष,करण सिंह अध्यक्ष,राजू लाल मेहर पूरा अध्यक्ष, आदि उपस्थित रहे
