अंगदान में भीलवाड़ा बना राजस्थान का नंबर-1, राज्य स्तरीय सम्मान से होगा गौरवान्वित

डिजिटल अंगदान प्रतिज्ञा अभियान में प्रथम स्थान, 5 अगस्त को जयपुर में जिला प्रशासन होगा सम्मानित

भीलवाड़ा |स्मार्ट हलचल|डिजिटल अंगदान प्रतिज्ञा अभियान में शानदार प्रदर्शन करते हुए भीलवाड़ा ने पूरे राजस्थान में पहला स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर 5 अगस्त को एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय भारतीय अंगदान दिवस समारोह में जिला प्रशासन को सम्मानित किया जाएगा।
जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू के मार्गदर्शन तथा सीएमएचओ डॉ. संजीव शर्मा, एमजी हॉस्पिटल के पीएमओ और चिकित्सा विभाग की टीम के संयुक्त प्रयासों से जिले ने यह उपलब्धि हासिल की। कलेक्टर ने इसका श्रेय स्वास्थ्य विभाग, स्वयंसेवी संस्थाओं, शिक्षण संस्थानों और जागरूक नागरिकों को देते हुए कहा कि “अंगदान महादान है, जो कई जरूरतमंदों को नया जीवन देता है।”