_विहिप प्रांत प्रमुख धाकड़ व राजस्थान प्रमुख सैन की मौजूदगी में सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; बारिश की बूंदों के बीच हुआ स्वागत_
`शाहपुरा (भीलवाड़ा)`
स्मार्ट हलचल|गौसेवा और गौसंरक्षण के क्षेत्र में अग्रणी संस्था ‘बालाजी गौवंश हेल्पलाइन’ द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए विष्णु शर्मा को सर्वसम्मति से ‘शाहपुरा जिलाध्यक्ष’ के महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया गया है।
विष्णु शर्मा की गौसेवा के प्रति निरंतर निष्ठा, समर्पण और सक्रिय भूमिका को देखते हुए संस्था के मैनेजमेंट प्रभारी ओमप्रकाश साहू ने उन्हें तहसील अध्यक्ष पद से पदोन्नत कर जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपने की घोषणा की।
वरिष्ठ पदाधिकारियों के सामने हुआ मनोनयन
यह घोषणा विश्व हिंदू परिषद (विहिप) चित्तौड़ प्रांत के नवनियुक्त प्रांत गोरक्षा प्रमुख रामेश्वर लाल धाकड़, बालाजी गौवंश हेल्पलाइन अध्यक्ष खुशराज वैष्णव और राजस्थान प्रमुख राजेश सैन की गरिमामयी उपस्थिति में की गई। इस अवसर पर संस्था द्वारा धाकड़ एवं सैन का नागरिक अभिनंदन व सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया था।
इंद्रदेव ने बारिश की बूंदों से किया अभिनंदन
धाकड़ व सेन के अभिनंदन एवं नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष विष्णु शर्मा के मनोनयन के दौरान झमाझम बारिश की बूंदों ने कार्यक्रम को और अधिक स्मरणीय बना दिया। उपस्थित सैकड़ों गौभक्तों ने इसे ‘इंद्रदेव का आशीर्वाद’ मानते हुए ‘जय श्री राम’ और ‘जय गौमाता’ के नारों से पूरा परिसर गुंजायमान कर दिया।
युवाओं को गौसेवा से जोड़ना मुख्य लक्ष्य: धाकड़
समारोह को संबोधित करते हुए प्रांत गोरक्षा प्रमुख रामेश्वर धाकड़ ने कहा कि विष्णु शर्मा जैसे ऊर्जावान युवाओं का नेतृत्व में आना संगठन को नई मजबूती प्रदान करेगा। युवाओं का गौसेवा में आगे आना देश और संस्कृति की रक्षा के लिए अति-आवश्यक है।
इनकी रही मौजूदगी
इस गौरवपूर्ण अवसर पर दिनेश प्रजापत, कमल बगड़ावत, सुरेश भाट, नीरज भाट, रवि खारोल, भगवत सिंह लूलांस, प्रतीक देव गुर्जर, मुकेश प्रजापत, परमानंद धोबी, भगवान लढ़ा व देवराज जाट सहित बड़ी संख्या में गौभक्त उपस्थित रहे। अंत में नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष विष्णु शर्मा के नेतृत्व में सभी ने निरंतर गौसेवा और गौसंरक्षण का संकल्प लिया।
