मीणा समाज विकास संस्थान केकड़ी में नए सचिव की नियुक्ति

दिलखुश मोटीस

सावर(अजमेर)@स्मार्ट हलचल|मीणा समाज विकास संस्थान, केकड़ी की बैठक में अशोक कुमार मीणा (नयागांव) को सर्वसम्मति से संस्थान का सचिव नियुक्त किया गया।बैठक में उपस्थित समाजबंधुओं एवं पदाधिकारियों ने उनके नाम पर सर्वसम्मति से सहमति व्यक्त करते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा। इस अवसर पर सभी ने आशा व्यक्त की कि अशोक कुमार मीणा संस्थान को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे तथा समाज हित के कार्यों को नई दिशा देंगे।
सभी समाजबंधुओं ने अशोक कुमार मीणा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।