सी पी गोयल
बारां। स्मार्ट हलचल|अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन (पूर्वी राजस्थान) ने समाज हित में सक्रिय योगदान, अनुभव एवं संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए इंद्रेश मित्तल को बारां जिला युवा अध्यक्ष मनोनीत किया है। यह मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष अशोक गर्ग की सहमति से प्रदेश युवा अध्यक्ष रोहित गर्ग व प्रदेश युवा मंत्री विष्णु चौधरी,संदीप बजाज ने संगठन के विस्तार एवं युवाओं को संगठित करने के उद्देश्य से अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन राजस्थान पूर्वी के जिला अध्यक्ष सर्राफ अशोक गर्ग की अनुशंसा पर इंद्रेश मित्तल समरानिया तहसील शाहबाद जिला बारां को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन राजस्थान पूर्वी का बारां युवा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
मनोनयन पत्र के अनुसार संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि इंद्रेश मित्तल अपने नेतृत्व, सक्रियता एवं समर्पण से संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे तथा बारां जिले में अग्रवाल समाज के युवाओं को एकजुट कर सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा देंगे। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।
