श्रावण के प्रथम सोमवार पर बजरंग दल ब्यावर द्वारा गणेशपुरा में पौधारोपण; “एक वृक्ष – एक जीवन” का लिया संकल्प

अनिल कुमार

ब्यावर।स्मार्ट हलचल|पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद – बजरंग दल, ब्यावर के तत्वावधान में गणेशपुरा स्थित खाकल देव जी तेजाजी महाराज मंदिर परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान बजरंग दल जिला संयोजक नारायण सिंह गणेशपुरा ने कहा कि श्रावण मास में वृक्षारोपण प्रकृति, धर्म और मानवता की सेवा का सबसे श्रेष्ठ माध्यम है। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने “एक वृक्ष – एक जीवन” का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण, हरियाली संवर्धन और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।

इस दौरान पूनम सिंह जी भोपाजी, कैप्टन पूनम सिंह, मंगल सिंह, विक्रम सिंह, भवानी सिंह, चंदन सिंह, जसवंत सिंह, सोनू सिंह, प्रदीप सिंह, कुशाल सिंह, विवेक पलासिया, कल्याण सिंह, नरेंद्र सिंह एवं मोहित सहित गणेशपुरा के अनेक बजरंग दल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।