ग्राम लोडियाना के मनोज कुमावत का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद पर चयन

लोडियाना। स्मार्ट हलचल|ग्राम लोडियाना निवासी मनोज कुमावत, पिता श्री भेरू लाल कुमावत का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (सहायक कर्मचारी) पद पर चयन होने पर परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। चयन के बाद मनोज कुमावत की प्रथम नियुक्ति राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जोजवा में हुई है।मनोज कुमावत की इस उपलब्धि पर परिवारजनों, रिश्तेदारों, मित्रों एवं ग्रामवासियों और राजेश रायका ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने कहा कि मेहनत और लगन से हासिल की गई यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। सभी ने उनके सफल सेवाकाल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।