मंगरोप@मुकेश खटीक।ग्राम पंचायत पातलियास के बरसोलिया गांव में वर्षों से श्मशान घाट जाने का रास्ता और मुख्य मार्ग बेहद जर्जर हालत में था।बारिश के दिनों में सड़क पर कीचड़ और गड्ढों के कारण ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो जाता था।ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण की मांग की,लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।आखिरकार गांव के युवाओं ने प्रशासनिक इंतजार छोड़कर स्वयं जिम्मेदारी उठाई।सभी ने आपस में सहयोग राशि एकत्रित की और करीब 25 हजार रुपए अपने स्तर पर खर्च कर लगभग 1 किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण कर उसे कीचड़ मुक्त बना दिया।युवाओं की इस पहल से अब ग्रामीणों को श्मशान घाट तक पहुंचने के साथ-साथ मुख्य मार्ग पर भी आवागमन में काफी राहत मिलेगी।गांव में इस जनसहयोग की पहल की सराहना हो रही है और इसे सामाजिक एकता व जनभागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है।इस कार्य में राजू जाट,गोपाल गाड़री,सांवर सालवी,सुनील पुरावत,गोपाल सालवी,सतु वैष्णव,शंकर जाट,सोनू जाट,मनु जाट,रमेश गुर्जर,पप्पू गाड़री,विनोद वैष्णव,देवीलाल गाड़री,रतन गांधी,भेरू जाट,सुरेश जाट,गनु जाट,कमलेश,सादिक,शाहरुख,शहज़ाद और पप्पू भील सहित अनेक युवाओं ने आर्थिक सहयोग और श्रमदान देकर सड़क निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
