भीलवाड़ा। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला एवं विधिक सेवा प्राधिकरण भीलवाड़ा के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति शाहपुरा द्वारा शाहपुरा में स्थित राजकीय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा मैं ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे के तहत विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें माननीय न्यायिक अधिकारी मनमीत सिंह मोंगा द्वारा विद्यार्थियों को अच्छा स्पर्श और बुरा स्पर्श के बारे में बताया तथा विद्यार्थियों को बताया कि अपने शोषण के खिलाफ हमेशा आवाज उठानी चाहिए अगर हमें कोई बेड टच करें तो हमें अपने परिवार वालों को बताना चाहिए तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर कॉल करना चाहिए इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता मोहम्मद शरीफ, निखिल व्यास, तालुका सचिव आजाद मोहम्मद, पीएलवी रीना देवी, विद्यालय के प्रधानाचार्य इकराम उल हक अंसारी सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे इस शिविर में 250 विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया तथा अपने प्रश्नों के समाधान प्राप्त किया ।
