कांग्रेस विधि,मानवाधिकार एवं आरटीआई विभाग की जिला कार्यकारिणी में निंबाहेड़ा को मिला महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व

निंबाहेड़ा, 04 अगस्त (ज़ाकिर हुसैन)
स्मार्ट हलचल|कांग्रेस विधि, मानवाधिकार एवं आरटीआई विभाग की चित्तौड़गढ़ जिला, नगर एवं ब्लॉक कार्यकारिणी में निंबाहेड़ा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने से स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

घोषित नियुक्तियों के अनुसार मोहम्मद नदीम खान को निंबाहेड़ा नगर अध्यक्ष तथा अनिल पाटीदार को निंबाहेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कार्यकारिणी में अब्दुल कलाम, अनिल चौधरी एवं रुही हसन को जिला महासचिव बनाया गया है।

इसी प्रकार मुकेश खटीक,रवि छाजेड़, दीपक लाड़ना एवं फरहा मंसूरी को जिला सचिव, कौशल भराड़िया को जिला प्रवक्ता, बाबूलाल धाकड़ को कार्यालय प्रभारी तथा कमलेश डांगी को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति अध्यक्ष एवं पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व तथा कांग्रेस विधि, मानवाधिकार एवं आरटीआई विभाग के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों का पूरी निष्ठा, सक्रियता एवं जवाबदेही के साथ निर्वहन करते हुए कांग्रेस की विचारधारा, संवैधानिक मूल्यों, मानवाधिकार संरक्षण, विधिक जागरूकता तथा सूचना के अधिकार से जुड़े जनहित कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।