पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना की अनुशंसा पर कांग्रेस विधि,मानवाधिकार एवं आरटीआई विभाग की लक्ष्मण सिंह सोलंकी ने चित्तौड़गढ़ जिला कार्यकारिणी घोषित की

निंबाहेड़ा, 04 अगस्त (ज़ाकिर हुसैन)
स्मार्ट हलचल|राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति अध्यक्ष एवं पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की अनुशंसा पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा,कांग्रेस विधि, मानवाधिकार एवं आरटीआई विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक मनु सिंघवी तथा प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह पूनिया की सहमति से चित्तौड़गढ़ जिला विधि, मानवाधिकार एवं आरटीआई विभाग की जिला एवं ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई। चित्तौड़गढ़ जिला विधि, मानवाधिकार एवं आरटीआई विभाग के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सोलंकी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी करते हुए कार्यकारिणी की घोषणा की।

घोषित जिला कार्यकारिणी में रामदयाल दाधीच एवं उमेश कुमार आगार को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं सत्यनारायण राव, शिवलाल जाट, सैय्यद फ़िरोज़ अली, अब्दुल कलाम, रेखा कुमावत, अविनाश आमेटा, अनिल चौधरी, श्रृष्टि गर्ग, रुही हसन, सुमित उपाध्यक्ष, अल्ताफ खान पठान एवं जान मोहम्मद शेख़ को जिला महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी प्रकार तनवीर खान, कमलेश अहीर, जितेन्द्र वर्डिया, चंदा वैष्णव, निलेश कुमार सर्राफ, फारुख मोहम्मद, ज़ाहिद हुसैन, ज़ोरावर सिंह, दीपक लाड़ना, फरहा मंसूरी, मुकेश खटीक एवं रवि छाजेड़ को जिला सचिव नियुक्त किया गया है। कौशल भराड़िया एवं गोपाल सालवी को जिला प्रवक्ता बनाया गया है। बाबूलाल धाकड़ को कार्यालय प्रभारी तथा कमलेश राम डांगी को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संगठन विस्तार के तहत इसी क्रम में मोहम्मद नदीम खान को विधि मानवाधिकार एवं आरटीआई विभाग का निम्बाहेड़ा नगर अध्यक्ष तथा अनिल पाटीदार को निम्बाहेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भूपेंद्र भटनागर को चित्तौड़गढ़ नगर अध्यक्ष एवं ललित जोशी को चित्तौड़गढ़ ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। ओमप्रकाश बैरवा को कपासन नगर अध्यक्ष तथा निर्मल मीणा को कपासन ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा लक्ष्मण सिंह झाला (बड़ीसादड़ी ब्लॉक), मुकेश गिरी गोस्वामी (राशमी ब्लॉक), पूनमचंद मेहता (डूंगला ब्लॉक), गोपाल चतुर्वेदी (बेगूं ब्लॉक), नसीम अहमद पठान (पारसोली-गंगरार ब्लॉक) तथा मदन खटीक (भदेसर ब्लॉक) को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।