रक्तवीर आशुतोष के 25 वे जन्मदिन पर 26 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ :- लक्ष्मण मीणा नर्सिंग ऑफिसर

आशुतोष मेघवाल ने जीवन का दुसरी बार किया रक्तदान
===============================
स्मार्ट हलचल|रक्तकोष फाउंडेशन जिला बूंदी व लक्ष्मण रेखा ट्रस्ट के रक्तवीर आशुतोष मेघवाल के जन्मदिन पर रामगंज बालाजी मंदिर परिसर में 4 अगस्त 2026 को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसमें रक्तकोष फाऊंडेशन बूंदी जिलाध्यक्ष रामलक्ष्मण मीणा नर्सिंग ऑफिसर, रक्तवीर आशुतोष मेघवाल,जितेश मेघवाल,जिला प्रवक्ता रामलाल मीणा, जिला सचिव सीताराम मीणा,लोकेश मेघवाल, हिमांशु वैष्णव, सावन मेघवाल, अशोक मेघवाल,किशन मीणा सहित आदि व्यक्तियो ने इस रक्तदान शिविर की भागडोर संभाल कर 26 यूनिट रक्तदान करवाने में अपनी अहम भूमिका निभाई इस रक्त को संग्रहण करने के लिए बूंदी ब्लड बैंक की टीम ने 26 यूनिट रक्त एकत्रित किया।
*रक्तदान शिविर में इन रक्तवीरों ने किया रक्तदान*
===================
आशुतोष मेघवाल, अशोक मेघवाल, सावन मेघवाल, जितेश मेघवाल, कुलदीप मेघवाल, लोकेश मेघवाल, रविंद्र मेघवाल, शुभम मेघवाल, सुरेंद्र मेघवाल, मनीष मेघवाल, अजय मेघवाल, लोकेश मेघवाल, बंटी मेघवाल, अजय मेघवाल, हेमराज मेघवाल, प्रवीण कुमार, हेमराज मेघवाल, मुकेश प्रजापत, प्रवेश मेघवाल, लोकेश मेहरा, भंवर रैबारी, राकेश रायका, चिंकेश मालव, मुकेश मेघवाल, चेतन मीना, दीपक सहित आदि रक्तवीरों ने रक्तदान कर 26 यूनिट संग्रहण करने में अपना योगदान दिया।
*रक्तदान के प्रति आशुतोष का जागरूकता के लिए संदेश*
===============================
आशुतोष मेघवाल ने बताया कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को एक वर्ष में कम से कम दो से चार बार रक्तदान करना चाहिए जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर ब्लड मिल सकेगा और ब्लड बैंक में हो रही ब्लड की कमी को पूरी कर सकेंगे।
*रक्त संग्रहण में इन्होंने निभाई भूमिका*
========================
डॉ. सुशील जैन, एसएलटी उमा अजमेरा, अजय सुमन एल टी,कैलाश चंद वर्मा नर्सिंग ऑफिसर, अविनाश शर्मा एलए, अभिषेक एलटी, निर्मल शिवासिया एलटी, लक्ष्मी गुर्जर काउंसलर, जगदीश श्रृंगी हेल्पर ने रक्त संग्रहण करने में अपनी भूमिका निभाई।