शंभू वैष्णव के जन्मदिवस पर 7 अगस्त को सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में होगा विशाल स्वैच्छिक रक्तदान एवं युवा आह्वान कार्यक्रम
स्मार्ट हलचल| युवा शक्ति को समाज सेवा और राष्ट्रभक्ति से जोड़ने के उद्देश्य से 7 अगस्त को आयोजित होने वाले विशाल स्वैच्छिक रक्तदान एवं युवा आह्वान कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में समरसता, एकता और मानवता का संदेश देते हैं तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। यह कार्यक्रम 7 अगस्त 2026, शुक्रवार को प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक विजयवर्गीय भवन, शाला लॉन गार्डन, प्राइवेट बस स्टैंड के पास आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन शंभू सेना एवं सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में समाजसेवी युवा नेता शंभू लाल वैष्णव के जन्मदिवस के अवसर पर समाजसेवा के संकल्प के साथ किया जा रहा है। विधायक अशोक कुमार कोठारी ने आयोजकों को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने युवाओं से अधिकाधिक संख्या में रक्तदान कर मानव सेवा के इस महायज्ञ में सहभागी बनने का आह्वान किया। इस अवसर पर शंभू लाल वैष्णव ने कहा कि विधायक कोठारी का स्नेह और मार्गदर्शन सभी युवाओं के लिए जनसेवा, राष्ट्रसेवा और मानवता के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि ष्एक बूंद रक्त किसी की जिंदगी बचा सकती हैष्, इसी संदेश के साथ युवाओं को सेवा कार्यों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में विभिन्न वार्डों के युवा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें पंकज सालवी, मनीष शर्मा, अभिषेक पाराशर, नरेश राठी, हर्षित जैन, अभिषेक ईरानी, दीपक सोनी, प्रदीप शर्मा, रविंद्र सिंह, आयुष पालीवाल, संजय वैष्णव, लोकेश माली, अंकित शर्मा, अभिनय बंग, हिमांशु पारीक, रौनक मेहता, अशोक सालवी, ओम शर्मा, विकास सोनी, अजय सिंह, आयुष धाकड़ सहित सैकड़ों युवा मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सुंदर लाल बम्बोड़ा, एडवोकेट अर्पित कोठारी, गजेंद्र सिंह राठौड़, सत्यनारायण गूगड़, संजय राठी, कमल कोठारी, राजकुमार ईनाणी, महेंद्र सिंहवी, गिरिंद्र मिश्रा, दिनेश सुथार, प्रिंस जैन, अजय पाराशर, शांतनु सारस्वत सहित अनेक गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने जिले के युवाओं एवं आमजन से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर इस सेवा अभियान को सफल बनाने की अपील की।
