राजकीय आईटीआई में अतिथि अनुदेशकों की भर्ती, 17 अगस्त तक करें आवेदन

10 ट्रेडों में अस्थायी नियुक्तियां, 19 अगस्त को होंगे साक्षात्कार; CITS उत्तीर्ण व सेवानिवृत्त तकनीकी कार्मिकों को प्राथमिकता

भीलवाड़ा (महेन्द्र नागौरी)
स्मार्ट हलचल|राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) भीलवाड़ा ने विभिन्न ट्रेडों में अतिथि अनुदेशकों (Guest Instructors) की अस्थायी नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा के साथ शैक्षणिक, तकनीकी एवं कार्यानुभव प्रमाण-पत्रों की स्वयं प्रमाणित प्रतियां 17 अगस्त शाम 4 बजे तक संस्थान में जमा करा सकते हैं।
उपनिदेशक (प्रशिक्षण) ने बताया कि कोपा, विद्युत, मैकेनिक ट्रैक्टर, मैकेनिक डीजल, मैकेनिक टू एवं थ्री व्हीलर, रेफ्रिजरेशन एंड एसी, स्विंग टेक्नोलॉजी, सोलर टेक्नीशियन, टर्नर और वायरमैन सहित विभिन्न ट्रेडों के लिए भर्ती की जाएगी। पात्र अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 19 अगस्त को आयोजित होंगे।
उन्होंने बताया कि सीआईटीएस उत्तीर्ण एवं सेवानिवृत्त तकनीकी कार्मिकों को प्राथमिकता दी जाएगी। चयनित अतिथि अनुदेशक नियमित नियुक्ति होने तक सेवाएं देंगे। कार्य संतोषजनक नहीं पाए जाने पर सेवाएं तत्काल समाप्त की जा सकेंगी। नियमानुसार मानदेय देय होगा।