महेन्द्र नागौरी
चातुर्मास प्रवास के दौरान मिलेगा राजकीय प्रोटोकॉल, सुरक्षा और व्यवस्थाओं के दिए निर्देश
भीलवाड़ा |स्मार्ट हलचल|भीलवाड़ा में पहली बार चातुर्मास कर रहे राष्ट्र संत मनोज्ञाचार्य पुलकसागर महाराज को राजस्थान सरकार ने राजकीय अतिथि (स्टेट गेस्ट) घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (प्रोटोकॉल) ने जिला प्रशासन और पुलिस को निर्देश जारी कर चातुर्मास अवधि के दौरान राजकीय प्रोटोकॉल के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा है।
निर्देशों के अनुसार आचार्यश्री के आगमन, प्रस्थान एवं प्रवास के दौरान प्रोटोकॉल अधिकारी की नियुक्ति के साथ सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं भी राजकीय मानकों के अनुरूप उपलब्ध कराई जाएंगी।
श्री पुलकसागर चातुर्मास समिति के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी और संयोजक मनीष शाह ने आचार्यश्री को स्टेट गेस्ट का दर्जा दिए जाने पर राजस्थान सरकार एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया।
