“श्री कृष्ण भोग”सामुदायिक भागीदारी कार्यक्रम
काछोला 5 अगस्त- -स्मार्ट हलचल|राज्य में पीएम पोषण योजना में मिड डे मील में राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को भोजन कराने के साथ साथ आपसी सामंजस्य,सदभाव,
विद्यालयों में ठहराव,नामांकन वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।वही आमजन को पीएम पोषण योजना कार्यक्रम से जोड़ने के लिए अनेक प्रकार के व्यक्तिगत,सामाजिक,पारिवारिक कार्यक्रमो को विद्यालय में आयोजित करने के लिए प्रेरित करने हेतु राज्य सरकार द्वारा “श्री कृष्ण भोग” योजना प्रारम्भ की गई है।
इसको लेकर पीईईओ हीरा लाल शर्मा,प्राध्यापक जगदीश मंत्री,पंकज त्रिवेदी के सानिध्य में प्राथमिक विद्यालय में संस्था प्रधान मोहम्मद शाबिर सहित आदि ने श्री कृष्ण भोग योजना के तहत विद्यालय के विद्यार्थियों को मिड डे मील में खाना परोसा। पंकज त्रिवेदी ने बताया कि वही प्राथमिक विद्यालय के मोहम्मद शाबीर रंगरेज के जन्मोत्सव और 46 दिन की मक्का मदीना के सकुशल हज यात्रा की खुशी पर दाणा,नमकीन, पुड़ी, दाल परोसी गई।
प्रभारी संजु बलाई ने बताया की यह एक सामुदायिक भागीदारी कार्यक्रम है और स्कूल में पढ़ने वाले 102 विद्यार्थियों को पौष्टिक और स्वस्थ भोजन प्रदान करते है।किसी भी दान दाता, भामाशाह,शिक्षक की शादी की सालगिरह,जन्म दिन,राष्ट्रीय पर्व हो या विद्यार्थी के जन्म दिन या ऐसे कोई भी खुशी के आयोजन पर श्री कृष्ण भोग योजना के तहत विद्यालयों में विद्यार्थियों को खाना परोसा जा सकता है। इस अवसर पर मोहम्मद शाबिर रँगरेज,पंकज त्रिवेदी,दुर्गा देवी बलाई,संजु बलाई, टीना कुमारी तेली,उदय नाथ,गीता देवी,सिमा देवी,ममता देवी
सहित विद्यालय स्टाफ उपस्तिथ थे।
