चिमु धतरवाल
बायतु ।स्मार्ट हलचल|उपखण्ड अधिकारी बायतु की अध्यक्षता में आगामी *15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह* की तैयारियों को लेकर आज उपखण्ड कार्यालय बायतु में बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमामय, व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक आयोजित किए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।बैठक में समारोह स्थल की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, यातायात एवं पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, ध्वजारोहण, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा विभिन्न विभागों द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
उपखण्ड अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियों का समयबद्ध एवं समुचित रूप से निर्वहन सुनिश्चित करने तथा समारोह से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही समारोह में अधिकाधिक आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने एवं कार्यक्रम को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
